फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीमी दालचीनी पनीर

Mon, 22 Jul 2013 12:42 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरिता
विज्ञापन


सामग्री- दूध एक बड़ा कप, चीनी एक छोटा चम्मच, पनीर 500 ग्राम,4 बड़े टमाटर, फ्रेश क्रीम एक कटोरी, दालचीनी एक टुकड़ा, 3 लौंग, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, अदरक के 2-4 लच्छे, लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच, धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच, शाहजीरा एक छोटा चम्मच, दो बड़ा चम्मच तेल और दो हरी मिर्च सजाने के लिए।
विज्ञापन


विधि- सबस पहले पनीर को क्यूब्स में काट लें। दालचीनी और लौंग को हल्का-सा तवे पर भूनकर सूखा पीस लें। टमाटर पीसकर उसमें क्रीम मिलाकर अलग रख लें।

अब कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें शाहजीरा डालें फिर टमाटर और क्रीम का मिक्श्चर मिला दें। इसे अच्छी तरह चलाएं और बारी-बारी ऊपर दिए गए सभी मसालों को डाल दें।
विज्ञापन


इसे तब तक चलाते रहें जब तक तेल न छोड़ने लगे। अब इसमें पानी के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से चलाते रहें।

दूध और चीनी भी डालें। जब यह गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और हरी मिर्च व अदरक के लच्छों के साथ परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें