फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई चुनाव में 21 सीटों के लिए 31 प्रत्याशियों में मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। 17 नवंबर को होने वाले मतदान में 661 उद्यमी 21 सीटों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में तीन पैनलों के 31 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सुभाष जग्गा के नेतृत्व वाले उद्योग विकास मंच ने सभी 21 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, विपिन बजाज गुट के सात और नितिन जैन गुट के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में तीनों पैनलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। सुभाष जग्गा गुट को उगता सूरज, विपिन बजाज गुट को तराजू और नितिन जैन गुट को मशाल चुनाव चिह्न मिला है। तीनों पैनलों के उम्मीदवार औद्योगिक इकाइयों में जाकर उद्यमियों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। 18 नवंबर को निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी होगी। वहीं, 19 और 20 नवंबर को गवर्निंग बॉडी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें