संभल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। नई कार्यसमिति में नेत्रपाल यादव को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, गिर्राज मौर्य, अभय प्रताप सिंह, मनोज पाल, कपिल यादव, रामऔतार सैनी और धीरेंद्र पाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विष्णु उर्फ विनय चौधरी, सौरभ कठेरिया और विपिन शर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला मंत्री पद पर राजू राणा, सुमित कुमार चौहान, रामकिशन सैनी, अवधेश यादव, राजेंद्र सिंह गुर्जर, रामवीर मौर्य, परमानंद सिंह और मोहित यादव को नियुक्त किया गया है। अभयपाल राघव को जिला कोषाध्यक्ष तथा अजयपाल और प्रकाश सिंह राघव को जिला सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया विभाग में संजय सिंह को जिला मीडिया संयोजक, कृतेश यादव और कुलदीप कुशवाह को सह-संयोजक बनाया गया है।
अंकुश ठाकुर को जिला सोशल मीडिया संयोजक, सुमित त्यागी को सह-सोशल मीडिया संयोजक और यशपाल दक्ष को जिला आईटी संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हीरालाल खड़गवंशी, शिवकांत राघव, अजब सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, रिंकू नागर, हरद्वारीलाल सैनी, नेमपाल खड़गवंशी, रविंद्र सिंह, गुड्डू सिंह और मनोज कुमार को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।