फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत महापुरुषों का सम्मान करना सीखे कांग्रेस : विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की कलश यात्रा को लेकर कांग्रेस परेशान है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ही परिवार को सब कुछ मानती है, जबकि भाजपा सरकार का प्रयास संत महापुरुषों की शिक्षा और जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


वह वीरवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र के उमरी गांव के पास जीटी रोड पर करीब 5 एकड़ भूमि में भव्य संत शिरोमणि गुरु रविदास धाम और संग्रहालय का निर्माण करवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इसके लिए भाजपा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताना चाहिए।

विकास वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस और विधायक गीता भुक्कल को जलना बंद कर 650वीं जयंती की कलश यात्रा में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि उनका प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय रोहतक में कांग्रेस के खिलाफ था। ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस कार्यालय के सामने नारे लगवाए और कांग्रेस व राहुल गांधी को टैग किया। उन्होंने कहा कि झज्जर विधायक में दम है तो वह राहुल गांधी को राजनीतिक आचरण की सीख दें।

बेरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय कबलाना ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पूजा में व्यस्त है, इसलिए पतन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें