फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की दिल्ली में रैली आज, जिले से 9 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दिल्ली में आज होने वाली कांग्रेस की महारैली को लेकर जिले के कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले से करीब 9 से 10 हजार कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। कई कांग्रेस नेता शनिवार को ही दिल्ली के नांगलोई के लिए रवाना हो गए। वहां स्थानीय कांग्रेस नेताओं की ओर से उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

हर विधानसभा क्षेत्र से दो से ढाई हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। झज्जर, बेरी और बादली के विधायक, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार सुबह साढ़े सात बजे रवाना होंगे। पिछले कई दिनों से झज्जर विधायक गीता भुक्कल, बेरी विधायक डॉ. रघुबीर कादियान और बादली विधायक कुलदीप वत्स रैली की तैयारियों में जुटे हुए थे।
गीता भुक्कल और कुलदीप वत्स ने कहा कि दिल्ली की महारैली के लिए हरियाणा को एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली हरियाणा और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विरोध को मजबूती से उठाने का मंच बनेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव और जिला महासचिव वीरेंद्र कौशिक ने बताया कि जिले से 9 से 10 हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। शनिवार को तीन बसों में कुछ कार्यकर्ता नांगलोई पहुंच गए हैं। रविवार सुबह गांवों से कार्यकर्ता गाड़ियों और झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी शहर से अपने निजी वाहनों के माध्यम से रवाना होंगे। उन्होंने दावा किया कि रैली में जिले की बड़ी भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें