फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दोषी जमानत पर जेल से बाहर था। शनिवार को सजा सुनाए जाने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां की निवासी युवती ने रहरा थाना क्षेत्र के गांव मैसरी निवासी विमल कुमार पर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में उसे जमानत मिल गई थी।
मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय (प्रथम) की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी देवेश नागर ने पैरवी की। शनिवार को मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का अवलोकन किया। इसके आधार पर विमल कुमार को दोषी करार देते हुए पांच साल के कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा के बाद दोषी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें