फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर कांग्रेस का विरोध

विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष। स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की और इसे लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गंभीर अनियमितताओं ने छात्रों और अभिभावकों का परीक्षा प्रणाली पर से भरोसा कमजोर किया है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने हाल ही में छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की खामियों और प्रशासनिक विफलताओं को उजागर करती हैं। विद्यार्थियों पर बढ़ता मानसिक दबाव और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की कमी गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और संबंधित मंत्रालय परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में असफल रहे हैं। इस स्थिति में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ने मांग की कि पेपर लीक मामले में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून, कांग्रेस नेता वेद प्रकाश प्रधान, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैलदार, जिला महासचिव यशवंत दुल्हेड़ा, जिला सचिव एवं पार्षद संजीव मालिक, मास्टर इंदर सिंह राठी, पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, पार्षद बलराम दलाल, पार्षद रजनीश कुमार उर्फ मोनू, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद संदीप दहिया, पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर, युवा कांग्रेस महासचिव प्रदीप यादव, नीरज गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो-52:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें