फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो फेस्ट में वन्यजीव फोटोग्राफी से लेकर इको आर्ट तक हुईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
-फोटो 85 : प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी कॉलेज स्टाफ के साथ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से बायो फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने जैव विविधता, वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्राचार्य सुमन हुड्डा के नेतृत्व और विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू कटारिया व डॉ. शशि रापड़िया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जस्ट अ मिनट, वन्यजीव फोटोग्राफी, क्विज और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन किया गया। इको आर्ट के तहत पोस्टर निर्माण, रंगोली, क्ले मॉडलिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधियां भी करवाई गईं।
जस्ट अ मिनट में तमन्ना प्रथम, ध्रुव द्वितीय और हर्षिता तृतीय रहीं। वन्यजीव फोटोग्राफी में साक्षी प्रथम, हीना द्वितीय तथा कनिका व तमन्ना तृतीय रहीं। क्विज में शिखा प्रथम, पलक द्वितीय और मयंक व मनीषा तृतीय रहे। इको आर्ट में शिखा व मानसी की जोड़ी प्रथम और हीना व साक्षी की जोड़ी द्वितीय रही। पोस्टर निर्माण में साक्षी प्रथम, तमन्ना द्वितीय तथा देव व हीना तृतीय रहे। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 85 : प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी कॉलेज स्टाफ के साथ। स्रोत : कॉलेज



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें