फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शहर के लगेंगे छह पटाखा बाजार... 70.30 लाख में हुए नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली पर शहर में छह स्थानों पर लगने वाले पटाखा बाजार शनिवार को 70.30 लाख रुपये में नीलाम कर दी गईं। सबसे अधिक 19 लाख रुपये की बोली बुद्धि विहार उत्तरी की लगी है। जबकि सबसे कम 1.10 लाख रुपये में ट्रांसपोर्टनगर पटाखा बाजार नीलाम हुई। रविवार दोपहर तक बोली की रकम कारोबारियों को जमा करनी होगी।
विज्ञापन

दिवाली पर शहर में छह स्थानों पर पटाखों का बाजार लगाया जाएगा। इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक कम्पाउंड कांठ रोड, मंडी समिति आरएफसी गोदाम के सामने रिक्त मैदान, बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे रिक्त मैदान उत्तरी भाग, बुद्धि विहार में सर्किट हाउस के पीछे रिक्त मैदान दक्षिणी भाग और आरटीओ ऑफिस के पास ट्रांसपोर्ट नगर का मैदान शामिल है।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पटाखों की नीलामी हुई। इसमें 250 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। बोली में शामिल होने के लिए एक लाख रुपये का चालान कटवाना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद बोली शुरू हुई। ट्रांसपोर्ट नगर को छोड़कर बाकी पांच बाजारों के मारामारी रही। हर बाजार के लिए 50 से 60 लोग बोली में शामिल हुए। बुद्धि विहार उत्तरी के लिए सबसे महंगी बोली लगी। यह बाजार 19 लाख रुपये में नीलाम हुई। जबकि दूसरी सबसे महंगी बोली 13.50 लाख रुपये पटाखा बाजार मंडी समिति की लगी।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर पटाखा बाजार के लिए सबसे कम तीन लोग बोली में शामिल हुए। यह बाजार सिर्फ 1.10 लाख रुपये में नीलाम हुआ। देर शाम तक नीलामी प्रक्रिया चली।
000
पटाखा बाजार की नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रविवार दोपहर 12 बजे तक नीलामी की राशि जमा की जाएगी। - युवराज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
000
कहां का बाजार कितने में हुआ नीलाम
पटाखा बाजार सोनपुर रामचौक : 10.80 लाख रुपये
पटाखा बाजार मंडी समिति एफसीआई गोदाम के पास : 13.50 लाख रुपये
पटाखा बाजार राजकीय पॉलीटेक्निक कांठ रोड : 12.50 लाख रुपये
पटाखा बाजार बुद्धि विहार दक्षिण : 13.40 लाख रुपये
पटाखा बाजार बुद्धि विहार उत्तरी : 19.00 लाख रुपये
पटाखा बाजार ट्रांसपोर्टनगर आजाद नगर : 1.10 लाख रुपये
000
पटाखा बाजार की दुकानों के रेट तय नहीं
मुरादाबाद। इस बार नीलाम प्रक्रिया में पटाखा बाजार में लगने वाली दुकानों के रेट तय नहीं किए गए। इससे पहले हुई नीलामियों में दुकानों के रेट तय करने के बाद ही बोली लगाई गई। ऐसे में बोली महंगी लगने के कारण कारोबारी दुकानों के रेट भी मनमानी वसूल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो पटाखों की कीमतें भी अधिक होने की उम्मीद है।
000
सबसे अधिक बोली लगाने वालों में भाजपा से जुड़े लोग या उनके रिश्तेदार
मुरादाबाद। पटाखा बाजार की नीलामी में शामिल होने के लिए शनिवार को दिनभर कलक्ट्रेट परिसर में भाजपा से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे। चर्चा है कि सभी छह बाजार की अधिक बोली लगाने वालों में भाजपा से जुड़े लोग या उनके रिश्तेदार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें