फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों को 25 तक पूरी करनी होगी प्रोफाइल, दाखिले के लिए 7 मई से होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (यूजी) कोर्सेज में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरी प्रक्रिया नई शिक्षा नीति (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020) के तहत लागू होगी। इसमें कोर्स स्ट्रक्चर, नाम और फीस में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार 17 से 25 अप्रैल तक कॉलेज स्तर पर प्रोफाइल, सीटें और फीस से जुड़ी जानकारी अपडेट की जाएगी। विद्यार्थी 7 मई से 31 मई के बीच जिले भर के 14 सरकारी, एडेड कॉलेजों की कुल 7184 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।
आवेदन फॉर्म में संशोधन की सुविधा एक जून तक ओटीपी के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। 2 जून को आपत्तियों के साथ आवेदकों की प्रारंभिक सूची जारी होगी जबकि 9 मई से 6 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

8 जून को पात्र विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से कॉलेजों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्थ स्क्रीनिंग प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। इसके तहत ड्रग्स के सेवन की जांच भी शामिल होगी।

दाखिला प्रक्रिया के होंगे 3 चरण
पहले चरण में 10 जून को प्रोविजनल और 11 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी। चयनित छात्रों को 12 से 15 जून तक फीस जमा करनी होगी। दूसरे चरण में 16 व 17 जून को मेरिट लिस्ट जारी होगी और 18 से 22 जून तक फीस जमा करनी होगी। तीसरे चरण में 24 जून को बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 जून से पोर्टल दोबारा खुलेगा और 26 जून से 10 जुलाई तक लेट फीस के साथ काउंसिलिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन


किस कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज सीटें
राजकीय कॉलेज बादली 660
राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ 990
राजकीय कॉलेज बहु 240
राजकीय कॉलेज बिरोहड़ 608
राजकीय कॉलेज छारा 460
राजकीय कॉलेज दूबलधन 240
राजकीय कॉलेज दुजाना 346
राजकीय कॉलेज झज्जर 1200
राजकीय कॉलेज मातनहेल 420
राजकीय कॉलेज फाॅर वूमेन बहादुरगढ़ 500
राजकीय कॉलेज फॉर वूमेन जसौरखेड़ी 160
राजकीय कॉलेज फॉर वूमेन कुलाना 160
महाराजा अग्रसेन कन्या कॉलेज झज्जर 640
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ 560
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें