फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने लापरवाह छह डॉक्टरों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल के सीएमएस ने लापरवाह छह डॉक्टरों से जवाब मांगा है। उन्हें तीन दिन में तथ्यपरक व संतोषजनक जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनका एक दिन के वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने तीन दिसंबर के अंक में जिला अस्पताल : हैलो...अभी मैं निकल आया हूं...शाम को क्लीनिक पर आ जाना शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर में जिक्र था कि डॉक्टर सुबह भी लेट आते और दो बजे से पहले ही अस्पताल छोड़ देते हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी होती है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर गायब रहने वाले छह डॉक्टरों से जवाब मांगा है। इसमें उन्हें तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। कहा कि अगर डॉक्टर तथ्यपरक जवाब नहीं मिलता है तो एक दिन का वेतन काटा जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी डॉक्टरों से समय से आने व समय से पहले न उठने की हिदायत भी दी। इससे मरीजों को बेहतर उपचार व दवा मिल सके। साथ ही उन्हें इलाज के अभाव में खाली हाथ न लौटना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें