मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 131 करोड़ की परियोजनाओं को तोहफा देंगे। इनमें 76.39 करोड़ की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 54.20 करोड़ की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
इन परियोजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण
- मानसिक मंदिर आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र की चहारदीवारी एवं टाइप 2 आवास निर्माण: 00.58 करोड़
- जंगल कौड़िया-तुर्कवलिया-जसवल चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: 14.16 करोड़
- देवरिया बाइपास मार्ग पर भगत चौराहा-सेंट जेविर्यस पब्लिक स्कूल-कजाकपुर सीसी रोड एवं नाली निर्माण: 2.51 करोड़
- गोरखपुर देवरिया उपमार्ग के किमी 1,5,6,7,8,9,10 , ( 500 ) में आईआरक्यूपी के अन्तर्गत सतह सुधार: 5 करोड़
- लोहरपुरवा ठाकुर नगर बीएमसीटी तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: 16.13 करोड़
- भटहट माधी बास स्थान मार्ग के किमी 1 से 11.50 मार्ग का चौडीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: 20.43 करोड़
- चौरीचौरा-नई बाजार इटौवा घाट-गाबडौर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण: 13.77 करोड़
- महेवा ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पीछे मॉडल वेंडिंग जोन का निर्माण: 2.39 करोड़
- हरिओम नगर तिराहा एवं रूस्तमपुर में वेंडिंग जोन का निर्माण: 1.43 करोड़