फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएगी सरकार: वीरभद्र

Fri, 08 Apr 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधायकों का वेतन बढ़ाने के मामले में कहा कि काफी समय के बाद हिमाचल के विधायकों और मंत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी हुई है। इससे कोई बोझ नहीं बढ़ेगा। ये भी आवश्यक खर्चों में शामिल होगा। जहां हम सारे कर्मचारियों का वेतन बढ़ाते हैं, वहीं ये भी जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


पंजाब पैटर्न की रिपोर्ट आने वाली है। उसके बाद हिमाचल सरकार भी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाएगी। सीएम प्रदेश विधानसभा के समापन पर विस परिसर में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम वीरभद्र सिंह से जब पूछा गया कि क्या इससे भ्रष्टाचार घटेगा?

इसके जवाब में सीएम बोले कि जो करप्ट है, वो करप्ट ही होगा। चाहे वेतन जितना हो, मगर विधायकों का वेतन इतना जरूर होना चाहिए कि वे अपना कामकाज ठीक से चले। विधानसभा के बजट सत्र को सफल मानते हुए सीएम ने कहा कि वे इसे 100 में से 95 प्रतिशत नंबर देते हैं।
विज्ञापन


शांता कुमार ने भी घोषणा के हिसाब से बात की- पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बयान पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि पी. चिदंबरम ने हिमाचल में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और आईआईएम खोलने की बात की थी। कांगड़ा जिले के धर्मशाला के आसपास ही खोलने की बात हुई थी। ये घोषणा कई हजार लोगों के सामने हुई है। शांता कुमार ने वही बात की है, जिसकी घोषणा पहले की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें