गुरु तेग बहादुर एथलेटिक क्लब में विशेष योग सत्र, मनजीत पहलवान को दी श्रद्धांजलि
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरु तेग बहादुर एथलेटिक क्लब में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय मनजीत पहलवान (मांडोठी) को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। खिलाड़ियों और उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके समाजसेवी एवं दानवीर व्यक्तित्व को याद किया। कार्यक्रम में मनीष दलाल, मयंक डांगी, तरुण, हर्षित, गर्वित, वेदांत आर्य, लक्षिता, हर्षिता, भूमिका, मुकुल डांगी, संस्कार डांगी, मन्नू, यश और योग सहित अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर-6 स्थित पार्क नंबर-1 में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य संदीप गोयल ने उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा नियमित योग को स्वस्थ एवं निरोग जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, समाजसेवी रमेश राठी, डॉ. पंकज जैन, शाखा संरक्षक पवन जैन, मुकेश बंसल, शाखा अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल उपस्थित रहे।
योग से स्वस्थ भारत का सपना होगा साकार: युवराज छिल्लर
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धर्म विहार स्थित छिल्लर क्लब के वर्ल्ड फिटनेस जिम में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नेशनल पावर लिफ्टर एवं भाजपा नेता युवराज छिल्लर ने किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं और खिलाड़ियों को विभिन्न योगासन करवाते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान: दिनेश कौशिक
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा थीम के तहत उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा बहादुरगढ़ विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विनोद कौशिक और दिनेश शेखावत ने लोगों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुदेश रंगा, संजय सैनी, रंजीत दहिया, रमेश कुमार, मंजीत कुमार और ध्रुव राठी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
स्विमिंग पूल में योग कर तैराकों ने दिया फिटनेस का संदेश
बहादुरगढ़। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में अनूठे योग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के तैराकों ने स्विमिंग पूल के अंदर और पानी में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने पानी के भीतर विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर सुनील खत्री, बलवान कादियान, विकास, सत्यनारायण शर्मा, कोच साईं जाधव, कोच पदमपाल, मुरली विशाल, निकिता, अनिल ढुल, ओमदत्त, सोमनाथ और अभिषेक मौजूद रहे।
देवीलाल पार्क में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग गुरु रेनू भल्ला सम्मानित
बहादुरगढ़। शहर के देवीलाल पार्क में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व योग गुरु रेनू भल्ला ने किया। इनमें जन रक्षा मंच ट्रस्ट के प्रधान विजय कुमार कालीरामना, संतोष, सावित्री छिल्लर और शमशेर सिंह शामिल रहे। इस दौरान विजय कुमार कालीरामना ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए बहादुरगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का आह्वान किया।
फोटो-53: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में योगाभ्यास करते भाविप के सदस्य। स्रोत भाविप
फोटो-53: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में योगाभ्यास करते भाविप के सदस्य। स्रोत भाविप
फोटो-53: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में योगाभ्यास करते भाविप के सदस्य। स्रोत भाविप
फोटो-53: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में योगाभ्यास करते भाविप के सदस्य। स्रोत भाविप