21jjrp11- प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में अपनी टीम की सदस्यों के साथ भजनों की प्रस्तुति देती भजन र
झज्जर। हारे का सहारे मित्र मंडल की ओर से श्री सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल के पास प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक मीनाक्षी ने राधा रानी के भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और भजनों का आनंद उठाया। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। भजन गायक युगल शर्मा ने भी भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। देर रात तक चले संकीर्तन में भक्त झूमते रहे। कार्यक्रम का समापन आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।