फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगह हुआ प्रभु यीशु के जन्म का मंचन

Thu, 22 Dec 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सेंट जोसेफ स्कूल सिविल लाइंस में क्रिसमस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
क्रिसमस के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शहर के कई चर्चों एवं स्कूलों में नैटिव प्ले के जरिये प्रभु यीशु के जन्म का मंचन किया गया। कहीं क्रिसमस ट्री तो कहीं कैंडल लाइट का आयोजन हुआ। गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा भी हुई।
विज्ञापन


पादरी बाजार स्थित सेंट मार्क चर्च में रेव्हरन अजीत लारेंस एवं लीना लारेंस के नेतृत्व में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इसमें चर्च से विश्वासियों का जत्था कैंडल लेकर पादरी बाजार पुलिस चौकी तक पहुंचा। इस बीच लोग प्रभु यीशु मसीह के गीत गाते रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस उपलक्ष्य में प्रभु यीशु के जन्म की जीवंत झांकियां पेश कीं। इस मौके पर राकेश दयाल, एसएम कलेंसी, अमित राबर्ट आदि मौजूद थे। उधर, धर्मपुर सेंट थामस चर्च में कैंडिल लाइट सर्विस को संबोधित करते हुए रेव्हरन डी अन्द्रियास ने ‘जगत की ज्योति मैं हूं’ पर प्रकाश डाला।

सेंट जोजफ महागिरिजाघर सिविल लाइंस समेत अधिकतर चर्चों में एवं विभिन्न स्कूलों में बुधवार को प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने बेहतरीन अभिनय से इसे सजीव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें