फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी छारा में सफल सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

विज्ञापन
11jjrp19-सीएचसी छारा में करवाई गई सिजेरियन डिलीवरी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बेरी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छारा में सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऑपरेशन के सफल होने पर परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रसव के लिए उन्हें किसी दूसरे शहर या अस्पताल में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित एवं आवश्यक प्रसव सुविधा उपलब्ध हो गई।
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत एवं विस्तारित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएचसी छारा में सिजेरियन जैसी महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए राहत की बात है। इससे जरूरत पड़ने पर महिलाओं को समय पर उपचार एवं सुरक्षित प्रसव की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। सीएचसी छारा के प्रभारी डॉ. सुखदेव गुप्ता ने बताया कि सिजेरियन ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

ऑपरेशन टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघल की महिला विशेषज्ञ डॉक्टर अनामिका, सब डिविजनल अस्पताल बेरी के डॉ. नितिन मलिक और नागरिक अस्पताल झज्जर के बाल विशेषज्ञ डॉ. पीयूष शामिल रहे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है ताकि ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और नजदीक ही उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें