फोटो 98: हादसे में मौत का शिकार हुए रणजीत को बाहर निकालते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। आसौदा गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर कैंटर की टक्कर से छोटा हाथी वाहन के चालक की मौत हो गई। मृतक रणजीत दिल्ली के आजादपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हादसा दोपहर करीब 3:20 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कैंटर ने आगे चल रहे छोटा हाथी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
आसौदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
फोटो 98: हादसे में मौत का शिकार हुए रणजीत को बाहर निकालते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस