फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को बम से उड़ाया, 7 जवान शहीद

Thu, 24 May 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। यहां नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। इस विस्फोट में सात जवान शहीद और दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, शहीद हुए पांच जवानों में सशस्त्र बल और डिस्ट्रिक्ट फोर्स के जवान शामिल हैं। यह घटना दंतेवाड़ा स्थित चोलनार गांव में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धमाके के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की और हथियार लूटकर जंगल की ओर भाग गए। घटना का शिकार हुए जवान वहां चल रहे सड़क निर्माण के काम को सुरक्षा देने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी नक्सलियों के जाल की चपेट में आ गई। 

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने 7 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ के डीआईजी सुंदर राज ने कहा कि दंतेवाड़ा में हुए धमाके में 6 जवान मारे गए 1 घायल हो गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और विस्फोट के काफी ताकतवर होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन जांच के बाद सही जानकारी सामने आएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


#UPDATE Chhattisgarh: Death toll in the IED blast on a police vehicle in Dantewada's Cholnar Village rises, total 6 jawans killed in the blast.

— ANI (@ANI) May 20, 2018


उल्लेखनीय है कि इससे पहले, 13 मार्च को भी माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में सर्च ऑपरेशन में जुटे सीआरपीएफ के जवानों पर आईईडी हमला किया था जिसमें 9 जवान शहीद हुए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें