फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों ने भाजपा सांसद के घर में किया आईडी ब्लास्ट, फार्महाउस हुआ क्षतिग्रस्त

Wed, 23 May 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
विज्ञापन
विक्रम उसेंडी का घर
विज्ञापन

छत्तसीगढ़ में नकस्लियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के घर को अपना निशाना बनाया है। नक्सलियों ने सांसद के घर में आईडी धमाका किया। जिसमें उनके फार्महाउस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना कांकेर के ताड़ोकी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घटी। अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं मिली है। उसेंडी कांकेर से भाजपा सांसद हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों ने पहले फार्महाउस में मौजूद चौकीदार की पिटाई की। इसके बाद आईडी से फार्महाउस को उड़ा दिया। बता दें कि आज अंतागढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह की विकास यात्रा पहुंचेगी। सीएम की सभा स्थल से केवल 12 किलोमीटर दूर स्थित फार्महाउस पर नक्सलियों ने धमाका किया है।

मौके से पांच किलो आईईडी बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने इस आईईडी धमाके को अंजाम दिया है। सीएम की सभा के करीब हुए इस धमाके ने उनकी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस आस-पास के इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी नक्सलियों ने किरंदुल के बचेली में जवानों के वाहन को धमाके से उड़ा दिया था। जिसमें मौके पर ही पांच जवान शहीद हो गए थे वहीं घायल दो जवानों का इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें