फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने जुलूस निकाला, प्रदर्शन

Mon, 24 Oct 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालते रसोइया संघ के सदस्य।
विज्ञापन
 माध्यमिक भारतीय रसोइयां वेलफेयर एसोसिएशन ने आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को राबर्ट्र्सगंज के रामलीला मैदान से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम कार्यालय को सौंपा।
विज्ञापन

विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनिंग दिलाकर फालोवर पद पर समायोजित कर चतुर्थ कर्मचारी का दर्जा देने, उनके खाते में आनलाइन भुगतान की व्यवस्था करने, मातृत्व अवकाश 90 दिन और मासिक अवकाश पांच दिन देने, नवीनीकरण की व्यवस्था समाप्त करने समेत कई अन्य मांग की गई।

कलेक्ट्रेट पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष शिवनारायण केशरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रजापति ने कहा कि अभी तक जिले में रसोइयों का छह माह का मानदेय बकाया है। महामंत्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि स्कूलों पर गैस सिलेंडर न होने के कारण सभी रसोइयां प्रदूषण के शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालो में उषा साहू, तारा देवी, धनसु, भगवान दास, कांता, रामआधार, चंद्रावती, हिरावती, जगदीश प्रसाद, निर्मला देवी, चंदा, बिंदू, रामप्यारे, अशर्फी, धनुकधारी, चमेली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें