झज्जर। चैंपियंस बहादुरगढ़ और वीएस क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मैच में चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी भविष्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित चैंपियंस क्रिकेट ग्राउंड में चैंपियंस बहादुरगढ़ और वीएस क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला गया। वीएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएस क्रिकेट अकदमी की टीम 39.5 ओवरों में 204 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में प्रियांशु कुमार ने 50 गेंदों में 12 चौकों व दो छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कप्तान भविष्य शर्मा ने छह विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम ने 28 ओवरों में पांच विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में भविष्य जून ने 80 गेंदों में 12 चौकाें की मदद से 64 रन बनाए।
गेंदबाजी में रितिक कुमार गिरी ने चार विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में वीएस क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी प्रियांशु कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी भविष्य शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।