फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने डीएमसी पर विकास कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप

विज्ञापन
24jjrp08-लघु सचिवालय में डीसी से मिलने पहुंचे बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन व अन्य पार्षद। स
विज्ञापन
झज्जर। चेयरपर्सन और डीएमसी आमने-सामने आ गए हैं। बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन और कुछ पार्षद बुधवार को जिला नगर आयुक्त के खिलाफ डीसी वर्षा खांगवाल से मिलने पहुंचे। उन्होंने विकास कार्यों में बाधा डालने और बिना कारण नोटिस जारी करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि पिछले चार वर्षों से नगर परिषद को एक परिवार की तरह चलाया जा रहा है और सभी पार्षद मिलकर शहर के विकास के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ अधिकारियों को यह विकास रास नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब डेढ़ महीने से विभिन्न नोटिसों और आपत्तियों के जरिए विकास कार्यों में बाधा डाली जा रही है, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला नगर आयुक्त द्वारा उन्हें और अन्य संबंधित लोगों को नोटिस दिए गए हैं, जिससे परिषद का कामकाज बाधित हुआ है। इसी कारण वह आज पार्षदों के साथ उपायुक्त से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से मिलने से पहले जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने पूरा मामला रखा गया है। आने वाले दो-तीन दिनों में मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन


राठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और विकास कार्यों में इसी तरह बाधाएं डाली जाती रहीं, तो परिषद और पार्षदों की ओर से अधिकारियों की कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पार्षद जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे।

चेयरपर्सन ने आरोप लगाया कि बहादुरगढ़ के महत्वाकांक्षी तिरंगा चौक से जुड़े कार्यों को भी साजिश के तहत रोकने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण शहर में कई विकास कार्यों का समय पर पूरा होना जरूरी है, लेकिन अधिकारी सहयोग करने के बजाय अड़चनें पैदा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। इस अवसर पर बलराम, प्रतिनिधि संजू मलिक, सविता सैनी, राजेश तंवर, संदीप दहिया, संदीप अहलावत, बिजेंद्र दलाल, मोनू, सिकंदर प्रतिनिधि, रमेश सैनी चेयरपर्सन प्रतिनिधि मौजूद रहे।


पार्षद भी हुए एकजुट

इस मौके पर मौजूद कई पार्षदों ने भी डीएमसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना फैसले किए जा रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर बार-बार आपत्तियां उठाई जा रही हैं जिससे शहर के विकास की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

वर्जन
सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इमारतों का ऑडिट किया जा रहा है और साथ ही उनके प्लान, एनओसी और फायर सेफ्टी की भी जांच की जा रही है ताकि कोई हादसा न हो और लोगों की सुरक्षा बनी रहे।
विज्ञापन

अभिनव सिवाच, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें