झज्जर। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के तत्वावधान में डॉ .नरेश दलाल की अध्यक्षता में मेडिकॉलीगल अस्पक्ट्स को लेकर चिकित्सकीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वरिष्ठ व अन्य साथी चिकित्सक ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सतीश जून , डॉ. नंद सरदाना , पवन राज्यान , विजय कांकरवाल, मंजीत सिंह, अरुण सैनी, तरुण यादव, रोहित चाहर मौजूद थे। रोहतक से आए वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ . रुपेश श्योरान ने सभी चिकित्सकों की शंकाओं का सफ़लतापूर्वक समाधान किया।