05jjrp03- रेडक्रास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते एडी
- फोटो : नगर निगम
झज्जर। रेडक्रॉस परिसर में शुक्रवार को जिला अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा आपकी पूंजी आपका अधिकार कार्यक्रम के तहत जागरूकता कैंप आयोजित किया।
एडीसी जगनिवास ने कैंप का शुभारंभ किया। एडीसी ने उपस्थित ग्राहकों को कैंप के माध्यम से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 35 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अभियान अब तक लगभग 10 हजार 885 खाता धारकों के 2 करोड़ 37 लाख रुपये के बैंक खातों को एक्टिवेट किया जा चुका है।
इससे पहले एलडीएम विजय सिंह ने अधिकारियों व ग्राहकों का स्वागत करते हुए अनक्लेम्ड राशि के भुगतान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसएलबीसी व मंडल कार्यालय का प्रतिनिधित्व सहायक महाप्रबंधक चंद्रप्रकाश ने किया। आरसेटी निदेशक उमेश कुमार भूकर ने सभी अतिथियों व ग्राहकों का आभार जताया। इस अवसर पर आशीष रोहिल्ला, सतपाल सिंह, आशीष शर्मा, कुसुम और शशि कुमार मौजूद रहे।