फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का कांग्रेस प्रधान बाजवा पर पलटवार

Thu, 26 Dec 2013 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान की लाख कोशिशों के बावजूद पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच तीखी बयानबाजी का दौर जारी है।
विज्ञापन


कैप्टन ने बाजवा के उस बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को एंटी इनक म्बेंसी का खतरा जताया था।


पटियाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैप्टन ने बाजवा की आलोचना करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से उन्होंने कुछ सांसदों के लिए ऐसे खतरे की बात कह कर न सिर्फ पार्टी में कन्फ्यूजन पैदा किया है बल्कि सांसद को हतोत्साहित भी किया हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बाजवा को संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा कि यह मुद्दा वह कांग्रेस हाईकमान के सामने उठा सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें करना ठीक नहीं है।

उन्होंने बाजवा के दावे को खारिज करते हुए कहा कि इंकम्बेंसी और एंटी इनक म्बेंसी का पंजाब में कोई असर नहीं है क्योंकि यहां अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार है और यह देखना कांग्रेसी सांसदों का काम नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से सांसदों के सामने बाधाएं पैदा होंगी।

उन्होंने कहा कि पीसीससी प्रधान को गठबंधन सरकार पर सवाल उठाने चाहिए न कि सांसदों के प्रति ऐसी बातें सार्वजनिक रुप से करनी चाहिए।

 कैप्टन ने कहा कि पार्टी के ज्यादातर सांसद अच्छा काम कर रहे हैं, इसके बावजूद बाजवा कुछ लोकसभा हलकों में उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने हाईकमान को भी विश्वास में नहीं लिया। कैप्टन ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन का अधिकार पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को है प्रदेश प्रधान सिर्फ नामों की सिफारिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा को ऐसी स्थिति से बेहतर ढंग से निपटना चाहिए और गंभीरता दिखानी चाहिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें