बहादुरगढ़। नगर परिषद ने एमआईई पार्ट-बी क्षेत्र में करीब दो एकड़ में अवैध रूप से विकसित पीवीसी मार्केट पर कार्रवाई की है। परिषद अभियंता जोगेंद्र सिंधु और सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर की मदद से दो झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। तीन वजन तौलने वाले कांटे भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
एमई जोगेंद्र सिंधु का कहना है कि अवैध रूप से जमा किए गए प्लास्टिक कबाड़ से क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहे थे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। संवाद