फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में ग्रामीण की आँख छूकर निकल गोली, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं को भगाने पर घर में घुसकर पिटाई, दबंगों ने मारी गोली
विज्ञापन

अरनियां (बुलंदशहर)। नागल गांव में खेत में निराश्रित पशुओं के घुसने पर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवकों की पिटाई कर फायरिंग कर दी। इस दौरान ग्रामीण की आंख को छूते हुए गोली निकल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव नागल निवासी सूरज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात उसका भाई जितेंद्र खेत में घुसे आवारा पशुओं को हटाने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां बैठकर शराब पी रहे थे। उन लोगों ने जितेंद्र को पकड़ लिया और आवारा पशुओं को उनके खेत में घुसाने का आरोप लगा पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह जितेंद्र उनके चंगुल से छूटकर अपने घर की ओर भागे। आरोपी कई लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर घर पहुंच गए और घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि उन लोगों ने घर पर मौजूद वीरेंद्र पर फायरिंग की। इस दौरान गोली आंख को छूते हुए निकल गई। वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन

आरोप है कि उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से ग्रामीण देवेंद्र पर भी गोली चलाई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने योगेश और मुकेश को डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर ब्रजपाल, अनिल, सौरभ, संदीप, राजन, मुकेश, दुर्गपाल, रवि, हरेंद्र और दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें