फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन को 40 साल बाद मिलेगी अपनी पुलिस चौकी

Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र को 40 साल बाद अपनी पुलिस चौकी मिलेगी। अभी तक किराए की इमारत में पुलिस चौकी चल रही थी। इसका रविवार को एसएसपी उद्घाटन करेंगे। खुुुर्जा जंक्शन क्षेत्र की आबादी 40 हजार से ज्यादा है। आसपास गांव देहात क्षेत्र भी और नए कस्बे भी बन रहे हैं। क्षेत्र में अपराध की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इसलिए जंक्शन क्षेत्र को खुर्जा में काफी संवेदनशील माना जाता है।

विज्ञापन


जंक्शन पास होने के कारण यहां से अपराधियों के आने और जाने की जानकारी भी मिलती रहती है। अपराध नियंत्रण के लिए यहां करीब 40 साल से चौकी चल रही है। शुरूआत से लेकर अब तक अस्थायी रूप में किराए की इमारत में संचालित हो रही थी, लेकिन आबादी बढ़ने के बाद भी यहां चौकी की जगह नहीं मिल पाई। अब चौकी को अपनी जगह मिल गई है, जिसका निर्माण पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें