फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में ड्यूटी पर अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पताल में ड्यूटी से गैरहाजिर डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

खुर्जा। कोविड अस्पताल में ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं कोविड अस्पताल का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। यहां मरीजों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही की शिकायत की। इस डीएम ने नाराजगी जताई और सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नगर स्थित कोविड एल-2 अस्पताल के सीएमएस आरसी वर्मा ने बताया कि उनके अधीनस्थ चिकित्सक डॉक्टर अनुराग यादव की ड्यूटी 24 अप्रैल से कोविड अस्पताल में मरीजों का उपचार करने के लिए लगाई थी। उनकी ड्यूटी रात्रि दस बजे से सुबह आठ बजे तक लगाई गई थी। सिर्फ उसी दिन अनुराग यादव ने ड्यूटी की। इसके बाद से वह ड्यूटी करने नहीं आए। पिछले चार दिनों से वह अनुपस्थित चल रहे हैं। चिकित्सक के ड्यूटी पर न आने के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। कोविड महामारी के दौरान घोर लापरवाही बरतने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीएमएस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, डीएम ने पीपीई किट पहनकर अस्पताल का निरीक्षण किया। वे सभी वार्डों में गए और मरीजों से बात की। मरीजों ने डीएम को बताया कि चिकित्सक वार्ड में नहीं आते हैं। अन्य स्टाफ द्वारा भी उपचार में लापरवाही बरती जाती है। इसके बाद डीएम ने बाहर आकर मरीजों के तीमारदारों से बात की। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर कर सीएमओ और सीएमएस को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें