फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गैस एजेंसी के दफ्तर में घुसकर 49 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े गैस एजेंसी के दफ्तर में घुसकर लूट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी के दफ्तर में घुसकर सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा रख करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए कॉबिंग की लेकिन उनका सुराग तक नहीं लगा। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
बुलंदशहर निवासी अभिषेक राज सिंह ने बताया कि सिरोधन रोड पर बुद्धा गैस एजेंसी के नाम से उनकी इंडियन गैस की एजेंसी है। एजेंसी पर सिकंदराबाद की शिव नगर कॉलोनी निवासी हरेंद्र सेल्समैन है। एजेंसी के कलेक्शन का पूरा कार्य वही देखता है। उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह एजेंसी के दफ्तर में बैठा हुआ था। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों बदमाशों ने दफ्तर के अंदर घुसकर हरेंद्र की कनपटी पर तमंचा तान दिया और कलेक्शन के 49700 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े गैस एजेंसी पर लूट की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई। कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया। लेकिन तब तक बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही ताकि बदमाशों को सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी पर लूट की यह पहली घटना नहीं
सिकंदराबाद। सिरोधन रोड पर दिनदहाड़े बुद्धा गैस एजेंसी पर हुई लूट की घटना कोई नई नहीं है। इससे पहले भी हथियारबंद बदमाश गैस एजेंसी पर लूट कर चुके हैं। दिसंबर 2016 में बाइक सवार दो बदमाशों ने पुराना जीटी रोड पर स्थित सिकंदराबाद इंडियन गैस सर्विस के गोदाम पर धावा बोलते हुए पिस्टल से एजेंसी के अकाउंटेंट पर फायरिंग करते हुए रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। बैग में कलेक्शन के 1.30 रुपये थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देेते हुए फरार हो गए थे। हालांकि पुलिस ने बाद में घटना का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित अन्य गैस एजेंसियों पर चोर कई बार चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें