डरने की जरूरत नहीं, बस अपने अंदर साहस जगाएं बेटियां
खुर्जा। बेटियां बहादुर हैं। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, बस अपने अंदर हिम्मत जगाएं। हर मुसीबत का डटकर सामना करें। नगर के एल्पाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर वक्त आपके साथ खड़ी है। बस सूचना देने की जरूरत है। कार्यक्रम में छात्राओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया।
नगर स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ खुर्जा गोपाल सिंह ने छात्राओं से कहा कि अगर कोई शरारती तत्व उन्हें परेशान करता है तो सबसे आसान हेल्पलाइन नंबर 100 पर सूचित करें। अगर यह नंबर न मिले तो महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना दें। ताकि समय पर पहुंचकर पुलिस उनकी सहायता कर सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्ची के साथ कोई गलत हरकत करता है तो वह अपने सबसे नजदीकी दोस्त अपनी मां को बताएं। स्कूल की टीचर को बताएं। उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधक संदीप मित्तल ने छात्राओं को पर्वतारोही अरुनिमा राय का उदाहरण देते हुए कहा कि पैर न होने के बावजूद उसने अपना हौसला नहीं छोड़ा और एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचने वाली पहली पर्वतारोही बन गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राचार्या निधि गुलाटी ने कहा कि छात्राओं को अपने आसपास के माहौल से सजग और सावधान रहना चाहिए।
शपथपत्र भरकर ली सुरक्षा स्वयं करने की शपथ
कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने भागीदारी की। उन्होंने अमर उजाला महाअभियान के तहत शपथपत्र भरें और अपनी सुरक्षा स्वयं करने की शपथ ली।
---------
---------
कठिन परिस्थितियों में लड़ने के लिए जज्बा होना चाहिए। जब तक हिम्मत नहीं होगी, तब तक हम कुछ नहीं कर सकते। इसके लिए जागरूक होना होगा।
आकृति, छात्रा
---
हम किसी भी हाल में कमजोर नहीं हैं। अगर कोई गलत व्यवहार करता है तो डरने की जरूरत नहीं है। उसे सबक सिखाने के लिए तैयार रहना चाहिए
वंदना, छात्रा
--
अपनी सुरक्षा अपने हाथ में होती है। जब तक हम सजग नहीं रहेंगे, तब तक कोई भी कुछ कर सकता है। इसके लिए हिम्मत से काम लेने की जरूरत है।
प्राची, छात्रा
----------
जब तक मन में साहस नहीं होगा, तब तक हम अपनी सुरक्षा नहीं कर पाएंगे। किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए डरने की जरूरत नहीं है।
आयुषि, छात्रा
------
डरने से सामने वाले का हौसला बढ़ता है। ऐसे में हमें कमजोर समझकर सामने वाला हमला करता रहेगा। हिम्मत से काम लेते हुए उसे सब सिखाएं।
विपाशा, छात्रा
------------
अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए हिम्मत और हौसला रखना होगा। दुश्मन कमजोर समझकर बार-बार परेशान करेगा। ऐसे में घबड़ाएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को बताएं।
श्रेया, छात्रा
--------
हम चाहें तो किसी भी शरारती तत्व की हिम्मत नहीं है कि आंख उठा कर देख सके। तत्काल उसका जवाब देना चाहिए। ताकि दुबारा वह हरकत न कर सके।
मोनिका, छात्रा
---------
अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्प लाइन से भी सहायता ले सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें। ताकि समय पर सुरक्षा हो सके।
कनिका, छात्रा
महिला अपनी खुद की हिफाजत रखने में सक्षम है। अपने अंदर से डर को निकालना होगा। अपने विरोध से दुश्मन का हौसला बढ़ने न दें।
छवि चौधरी, छात्रा
--
घर हो या बाहर हमें हर समय सजग रहना चाहिए। किसी के बहकावें में आने की जरूरत नहीं है। अगर कोई हरकत करता है तो उसे ऐसा जवाब दें ताकि दुबारा उसकी हिम्मत न हो
राखी, छात्रा
---------
स्कूल या घर से बाहर निकलने पर अगर उनके साथ कोई गलत हरकत करता है अथवा परेशान करता है तो हमें बताएं। अथवा अपने घर में मां-बाप को बताएं। ताकि समय रहते उसकी शिकायत की जा सके। कोई भी बात छुपाएं नहीं।
- निधि गुलाटी, प्राचार्या एल्पाइन पब्लिक स्कूल खुर्जा