बहादुरगढ़। पत्रकार ललित कुमार के पिता बृजमोहन सिंह (70) का रविवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को गांव की श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
बृजमोहन सिंह सेना के आयुध भंडार से सेवानिवृत्त थे। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी हैं। उनके अंतिम संस्कार में विधायक राजेश जून, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज, हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री, पार्षद राजेश मकड़ोली, भाजपा नेता संजीव सैनी, सहित राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों और ग्रामीणों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।