फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएम ग्रिड से बनेगी पुतलीघर रोड, लाइनपार के लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र की बदहाल पुतलीघर रोड को मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत विकसित किया जाएगा। नगर निगम के वर्ष 2026-27 के बजट में प्रकाशनगर चौराहे से रामलीला मैदान होते हुए पुतलीघर रोड तक विकास कार्य कराने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इससे मझोला चौराहे से एफसीआई गेट और पुतलीघर चौक तक आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




नगर निगम ने शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। इसमें 400 करोड़ रुपये सड़क, नाली, पथ प्रकाश, पार्क और पेयजल जैसी सुविधाओं पर खर्च होने हैं। वहीं, सीएम ग्रिड योजना के लिए 200 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसी योजना में बुद्धा पार्क से ब्रेड फैक्टरी, पीतल बस्ती से बलदेवपुरी और प्रकाशनगर चौराहे से रामलीला मैदान होते हुए पुतलीघर रोड तक विकास कार्य प्रस्तावित हैं। सिर्फ पुतलीघर रोड की बात करें तो रामलीला मैदान के दूसरे छोर तक करीब 10 करोड़ रुपये से यह सड़क सुधरेगी और नए नाले बनेंगे। पुतलीघर रोड की बदहाली लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। मझोला चौराहे से एफसीआई गेट होते हुए पुतलीघर चौक तक जाने वाली इस सड़क की करीब दो साल से मरम्मत नहीं हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश में जलभराव होने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। रामेश्वर कॉलोनी, प्रकाशनगर और प्रेम नगर कॉलोनी के लोगों के साथ इस मार्ग के दुकानदार भी परेशान हैं। सड़क के दोनों ओर नालियां चोक होने और जल निकासी की व्यवस्था खराब होने से समस्या बढ़ती है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान के पास नाला खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। पूरी सड़क जल्द ही नया रूप लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें