23jjrp13- झज्जर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते। स्रोत- आयोज
- फोटो : 1
झज्जर। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती रेवाड़ी बाईपास पर मनाई। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
जिला कमेटी सदस्य ओमबीर सिंह और संसार सुरहेती ने कहा कि नेताजी का सपना था कि राजनीतिक आजादी के साथ-साथ आर्थिक आजादी भी मिले। सभी प्रकार के भेदभाव खत्म हो, गरीब अमीर का अंतर खत्म जाए, हर तरह के शोषण का खात्मा हो, कोई बेरोजगार ना रहे और महिलाओं को सम्मान मिले। अभी उनके सपने साकार नहीं हुए है।
युवा वर्ग के बारे में नेताजी के विचार थे कि नए की खोज करना। नया समाज, नया रास्ता, नई अर्थव्यवस्था को लाना, मनुष्य के अंदर नया व उच्च आदर्श भरकर उसे इंसानियत के उच्चतर सोपान तक ले जाना। युवा आज भी भयंकर बेरोजगारी का सामना कर रहा है। शिक्षित नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। श्रमिकों का शोषण बेरोकटोक जारी है। ऐसे में नेताजी के विचारों को लेकर जन आंदोलन तेज करना ही एकमात्र रास्ता है। इस अवसर पर मनोज यादव, दिनेश, धर्मबीर, तुषार, लखन, मनोज, सलमान, बलजीत, कृष्ण, अंकित, जोगेंद्र सैनी शामिल रहे।