मारहरा। मथुरा-बरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया।
जिले की सीमा पर मोहनपुरा मोड़ पर हुए हादसे में कासगंज जिले के मोहनी गांव निवासी रणजीत (19) की मौत हो गई। उसका साथी विकास घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मोहनी गांव के दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जो मोहनपुरा की तरफ जा रहे थे। सामने से मटर से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। दोनों युवक को गंभीर हालत में कासगंज के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां रणजीत ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।