फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमानों ने बरसाए बम, कांपी सिंधवा खास रेंज

Tue, 25 Nov 2014 10:28 PM IST
लुधियाना/ब्यराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की सिंधवा खास रेंज (बंबर पेराडाइज) मंगलवार को आसमान से हो रही बमबारी और गोलाबारी से कांप उठी।
विज्ञापन


भारत और रूस की वायु सेना की ओर से संयुक्त तौर पर सुपर सोनिक लड़ाकू विमानों व हेलिकाप्टरों ने आसमान से जमीन पर गोलाबारी की प्रेक्टिस की। लड़ाई के दौरान हर चुनौती करने की क्षमता का प्रदर्शन किया।


इस युद्धाभ्यास में सुखोई-30, जगुआर, मिग-21 व 24, मी-17 हेलिकॉप्टरों ने भाग लिया। एविया इंद्रा-भाग दो नामक अभ्यास में भारतीय सेना का एयर अफसर कमांडिंग पीके वोहरा और रूस के 18 सदस्यीय वफद का नेतृत्व मेजर जनरल ल्यापकिन एलेग्जेंडर एन ने किया।
विज्ञापन



भारत और रूस में संयुक्त युद्धाभ्यास के पहले चरण में भारतीय वायु सेना के सदस्य अगस्त में दस दिनों की प्रैक्टिस के लिए रूस गए थे। अब रूस के सैनिकों का वफद 17 से 28 नवंबर तक भारत के दौरे पर है। हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले रूस के वफद ने बैंगलुरु का दौरा किया।


पहली बार भारत और रूस की वायु सेना में हुए इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए दोनों देशों के फाइटर पायलटों ने पठानकोट के एयरबेस से मिग-21 व 24 लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी। अंबाला के एयरबेस से जगुआर लड़ाकू विमान, सिरसा एयरबेस से सुखाई-30 लड़ाकू  जहाज और हलवारा एयरबेस से मी-17 अत्याधुनिक हेलिकॉप्टरों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन



मी-17 हेलिकॉप्टर चला रहे पायलटों ने रेंज में बनाई हवाई पट्टी उड़ा कर अपनी महारत का प्रदर्शन किया। इस युद्धाभ्यास में सौ किलो तक के बम और रॉकेट आसमान से जमीन पर दागे गए। युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमानों की कमान विंग कमांडर आर शुक्ला, स्क्वायडन लीडर धीमन, स्क्वाडन लीडर पंकज के हाथ में रही।


उनका साथ रूस के अधिकारियों ने भी दिया। आर शुक्ला ने मिग, धीमन ने जगुआर और पंकज ने सुखोई लड़ाकू विमान से गोलाबारी कर अपनी प्रतिभा दिखाई।   


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें