फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
25jjrp10- भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता। स्रोत : पार
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा कमलम कार्यालय में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने की, जबकि जिला प्रभारी हरविंद्र कोहली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में अभियान के तहत जिले में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। विकास वाल्मीकि ने पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से अभियान के तहत अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जीवन और संगठनात्मक कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया। हरविंद्र कोहली ने संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें