01jjrp13- तुंबाहेड़ी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत : पार्ट
फोटो-13 संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर राज्य के शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। कहा कि ये बात मैं नहीं कह रहा बल्कि शिक्षा मंत्रालय की ताजा परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स रिपोर्ट कह रही है।
वह सोमवार को गांव तुम्बाहेड़ी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। हुड्डा ने एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। कहा, सरकार की आर्थिक नीतियों की नाकामी का नतीजा है महंगाई। 12 वर्ष में पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची हैं। यूपीए सरकार के समय ये 150 डॉलर प्रति बैरल था।
हालत यह है कि हरियाणा का सबसे बेहतर माना जाने वाला गुरुग्राम जिला भी सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में पंजाब के सबसे निचले रैंक वाले पटियाला जिले से पीछे रह गया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप वत्स, झज्जर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव मौजूद रहे।