फोटो नंबर- 09बिशन सैनी को नियुक्ति पत्र सौंपते गोपाल शरण गर्ग। स्रोत : संस्था
- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभाग
नारनौल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के मुख्यालय में आयोजित समारोह में सैनी सभा के पूर्व प्रधान बिशन सैनी को मंच का जिला वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया गया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चौधरी और जिला प्रधान संजय गर्ग ने कहा कि बिशन सैनी दो बार सैनी सभा नारनौल के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिशन सैनी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से मंच को मजबूती देंगे।