फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में शूटिंग के लिए सफेद बुलेट पर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

Thu, 30 Aug 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी विज्ञापन की शूटिंग के लिए दूसरे दिन भी मोटरसाइकिल पर पहुंचे। वे हिल्सक्वीन शिमला की सड़कों पर सफेद रंग की बुलेट दौड़ाते नजर आए। लोग सड़कों पर माही को देखकर दंग रह गए।

विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी को बाइक राइडिंग का शौक है। ऐसे में माही के आग्रह पर आयोजकों ने उन्हें बाइक उपलब्ध करवाई है। बुधवार को धोनी विज्ञापन की शूटिंग के लिए छराबड़ा से मरीना होटल तक बुलेट से आए।

इसके बाद प्रतिबंधित मार्ग होने के चलते गाड़ी से शूटिंग सेट पर पहुंचे। शिमला के मालरोड स्थित एक दुकान में शूटिंग के लिए सेट लगाया गया था। मालरोड पर भी कई दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन


 

10 घंटे तक शूटिंग में रहे व्यस्त

इस दौरान उन्होंने करीब ढाई घंटे तक शूटिंग की। इसके बाद शाम के वक्त भी विज्ञापन की शूटिंग की गई। बुधवार को दूसरे दिन माही करीब 10 घंटे तक शूटिंग में व्यस्त रहे। बहल प्रोडक्शन ने मालरोड के समीप एक दुकान में सेट लगाया था।

करीब पौने दो बजे माही पंकज कपूर के साथ विज्ञापन की शूटिंग करने के बाद निजी होटल में चले गए। शाम को साढ़े छह बजे धोनी विज्ञापन की शूटिंग के लिए कसुम्पटी गए। यहां उन्होंने पेट्रोल पंप के पास विज्ञापन के दृश्य फिल्माए गए।
विज्ञापन

माही के दीदार को घंटों तक डटे रहे प्रशंसक

इसके बाद शाम करीब नौ बजे पत्नी साक्षी के साथ गाड़ी में पांच सितारा होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल छराबड़ा के लिए चले गए। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों हिल्सक्वीन शिमला में विज्ञापन की शूटिंग के लिए आए हैं।

उनके साथ बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी शिमला आई हैं।  शिमला के मालरोड पर शूटिंग सेट के बाद प्रशंसक घंटों तक महेंद्र सिंह धोनी की झलक पाने का इंतजार करते रहे। करीब ढाई घंटे बाद जब धोनी दुकान से निकले तो प्रशंसकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

माही ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। पहाड़ों की रानी शिमला आए महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी दोपहर बाद मालरोड की सैर करने पहुंच गईं। इस दौरान पुलिस भी उनकी सुरक्षा के लिए साथ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें