फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन से टक्कर में बाइक सवार घायल

Mon, 07 Mar 2016 12:07 AM IST
almora
विज्ञापन
विज्ञापन
रनमन के समीप आमने सामने जा रही क्रेन और बाइक में टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में 20 टांके और दाहिने कान में चार टांके लगे हैं। पुलिस ने क्रेन चालक को हिरासत में लेकर क्रेन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मिरई गांव निवासी कैलाश राम (35) सुबह दस बजे बाइक संख्या डीएल-4097 से रनमन से कौसानी की ओर जा रहा था। सामने से कौसानी से अल्मोड़ा की ओर आ रही क्रेन संख्या यूके-06-सीए-8154 से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार कैलाश राम लहुलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट पहने हुआ था। दुर्घटना में हेलमेट भी खुलकर गिर गय। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक आर्य घायल को सोमेश्वर अस्पताल लाए। कैलाश के दाहिने पैर में 20 टांके और दाहिने कान में चार टांके लगे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में और चालक अलीगढ़ निवासी राहुल राघव को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें