झज्जर। बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं। विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं में दाखिलों के लिए आवेदन जारी हैं।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में चार विषयों में अब तक सीटों से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं, ऐसे में इन विषयों में दाखिले के लिए मारामारी रहेगी।
इसमें बीसीए, बीबीए, बीकाम और बीएससी लाइफ साइंस के विषय शामिल हें। के जनसंचार विभागाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में शनिवार शाम तक यूजी कक्षाओं की 1,200 सीटों के लिए 889 आवेदन किए गए हैं।
इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 366, बीसीए की 80 सीटों के लिए 164, बीबीए की 80 सीटों के लिए 92, बीकॉम की 140 सीटों के लिए 93, बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 61, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों के लिए 85 और बीएससी गणित की 40 सीटों के लिए 28 आवेदन किए गए हैं। विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in पर 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।