फोटो-56: बहादुरगढ़ के दिल्ली रोहतक रोड पर रस्सियों से बांधकर लगाए गए बेरिकेड। संवाद
बहादुरगढ़। होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे हो रही अवैध पार्किंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। सड़क किनारे बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेड को आपस में रस्सियों से भी बांधा गया है जिससे गाड़ी खड़ी करना संभव न हो सके। बुधवार को 40 वाहनों के चालान भी किए गए।
पुलिस ने पहले चरण में यहां नो पार्किंग के बोर्ड लगाए फिर भी वाहन चालक नहीं माने। बैरिकेडिंग का असर वीरवार को साफ दिखाई दिया। सामान्य दिनों की तुलना में सड़क के दोनों ओर खाली-खाली नजारा रहा और बहुत कम वाहन खड़े नजर आए।
यातायात थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि अवैध पार्किंग के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद