प्रदेश के सभी सरकारी बैंक मंगलवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल पर हैं। प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं।
सरकार की जन विरोधी नीतियां, ट्रेड यूनियन के अधिकार समाप्त करने व बाहरी स्रोतों से कार्य कराए जाने, नियमित कार्य को बाहरी एजेंसी से कराना, नोटबंदी के दौरान बैंक कर्मियों को उचित मुआवजा न देने, जानबूझकर ऋण न चुकाने वालों से तेज ऋण वसूली न करने, लोन दबाने वालों के खिलाफ नए कानून बनाकर अरेस्ट न करने, नए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत न लाने आदि मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने हड़ताल किया।
स्ट्राइक करने वाले बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, कारपोरेशन बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडिकेट बैंक, देना बैंक समेत कई बैंक शामिल रहे। जबकि चडीएफसी, आईसीआईसीआई, इंडसंड बैंक इसमें शामिल नहीं है।