फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर बात के दौरान ही हुआ था बलराम का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के बीबामऊ के एक युवक की हरियाणा के सोनीपत जिले में धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कुंडली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वारदात से कुछ क्षण पहले ही उसकी भाई से वीडियो कॉल पर बात हो रही थी, तभी किसी से झगड़ा होने लगा था। इसके बाद ही भाई की हत्या को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


बलराम (27) निवासी बीबामऊ हरियाणा के सोनीपत के कुंडली कस्बे में बने एक रेस्टोरेंट पर नौकरी करता था। मृतक के भाई ने बताया कि 10 दिसंबर को बलराम ने वीडियो कॉल कर बताया था कि वह रेस्टोरेंट के पीछे बने कमरे में रह रहा है। उसी दौरान वीडियो कॉल में दो कर्मचारी भी दिखाई दिए थे। बताया कि बलराम ने यह बताया था कि एक रेस्टोरेंट कर्मचारी का जन्मदिन होने की वजह से पार्टी चल रही है।
कुलदीप के अनुसार, कॉल चलने के दौरान अचानक फोन पर झगड़े की आवाजें आईं पर कुछ दिखाई नहीं दिया था और कॉल कट गई। कुछ समय बाद परिवार को बलराम की मौत की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि रेस्टोरेंट कर्मचारियों उसके भाई की हत्या की है। कुंडली थाना उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गर्दन और कान के पास कई वार कर की गई है। तहरीर पर नामजद आजाद, विशाल व अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भागे हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें