फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक बोले- राहुल गांधी 33 फीसदी हिंदू; लालू यादव पर राम मंदिर को लेकर साधा निशाना

Tue, 04 Aug 2020 04:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। सोमवार को उन्होंने एक फिर ऐसा ही बयान दिया है, जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं।

विज्ञापन

सोमवार को भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को पापी और राहुल गांधी को 33 फीसदी हिंदू बताया है। लखनऊ से फोन पर बातचीत में बैरिया विधायक ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस पापी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के कार्य के लिए लालकृष्ण आडवाणी को कष्ट पहुंचाया था, आज जेल में बंद है और दवाइयां खा रहा है।


अब रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह तो मानना ही पड़ेगा कि भगवान राम भारत के स्वाभिमान, भारत की प्रतिष्ठा, भारत की आत्मा, भारत के संस्कति के शिखर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया विधायक ने कहा कि राहुल गांधी तो सिर्फ 33 फीसदी हिंदू हैं। इसके अलावा 33 फीसदी मुस्लिम और 33 फीसदी ईसाई हैं। ऐसे में भगवान राम के बारे में वह क्या बोल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें