फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान कटाई के लिए मांगी दो माह की जमानत याचिका ठुकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर जिले के गांव बादली निवासी सतबीर उर्फ शक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गांव के ही युवक सतबीर उर्फ मंडी ने धान कटाई के लिए अदालत से दो माह की अंतरिम जमानत मांगी थी। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फखरुद्दीन की अदालत ने उसकी यह दूसरी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि अब धान की कटाई हाथों से नहीं बल्कि मशीनों से की जाती है। परिवार के अन्य सदस्य भी कटाई की व्यवस्था कर सकते हैं। बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि आरोपी के खेतों में धान की फसल तैयार है। परिवार में पत्नी और नाबालिग बेटा फसल की देखरेख और कटाई में सक्षम नहीं हैं।
भैंस के लेनदेन को लेकर हमला करने का है आरोप
पुलिस के अनुसार, बादली निवासी विक्रम ने 25 जुलाई 2025 को सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके पिता सतबीर उर्फ शक्ति भैंसों का कारोबार करते हैं। सतबीर उर्फ मंडी ने भैंस के लेनदेन को लेकर डेयरी में उन पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सतबीर उर्फ मंडी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की नियमित जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है जिस पर 2 दिसंबर को सुनवाई निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें