बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने महज 12 घंटों के भीतर तीन बड़े रनिंग इवेंट्स में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाम किए। विभिन्न श्रेणियों में धावकों ने ओवरऑल और आयु वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किए।
नोएडा में आयोजित रन फॉर रिमेंबरेंस में 10 किमी वर्ग में गुलाब सिंह ने ओवरऑल दूसरा स्थान, गीता ने ओवरऑल प्रथम और ललिता पांडे ने ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। ब्रह्म प्रकाश मान ने आयु वर्ग में प्रथम तथा आरके मोर ने आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पांच किमी रन में राजपाल ने 36 से 50 आयु वर्ग में प्रथम और शमशेर सिंह ने 50 प्लस आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नरेंद्र गौतम ने 10 किमी रेस सफलतापूर्वक पूरी की।
रविवार की सुबह द्वारका में आयोजित भूजल वायु हाफ मैराथन में बीआरजी के 80 धावकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रीति ने 10 किमी में दूसरा स्थान, किरण नरूला ने 5 किमी में दूसरा स्थान और सूरज सिंह बिष्ट ने 10 किमी में प्रथम स्थान प्राप्त कर ग्रुप को गौरवान्वित किया।
इस इवेंट में दीपक छिल्लर को अंबेसडर नियुक्त किया गया। प्रतिभागियों में रविंद्र दहिया, देवेंद्र दहिया, अभय श्रीवास्तव, पन्नेलाल यादव, राजेश सैनी, प्रदीप, अंकित राणा, अभय टेटे, अवधेश कुमार, करण गौतम, अभिमन्यु, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, यश लखेड़ा, नवीन कुमार, संतोष बंसल, किरण छिल्लर, अमनदीप, नितिन राणा, नवीन डाबास, हंसराज विजयरण और उज्जवल गौर शामिल रहे।
शनिवार रात गाजियाबाद हेरिटेज नाइट रन में बीआरजी के 35 धावकों ने भाग लिया। इस दौरान दीपक छिल्लर और किरण छिल्लर को इवेंट एंबेसडर बनाया गया। इस रन में सत्यवान डागर, रणबीर सिंह सांगवान, आर.के. मोर, नवीन, ब्रह्म प्रकाश मान, हेमदत्त, शमशेर, आकाश, सोनिया, देवेंद्र किशोर प्रसाद, गुलाब सिंह और राजपाल सहित अन्य धावकों ने भाग लिया, जिसमें हेमदत्त ने टॉप-10 में स्थान बनाया।
फोटो-55: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के विजेता धावक। स्रोत संगठन