फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने किया हरियाणा का नाम रोशन

विज्ञापन
-फोटो 53 : अलवर में आयोजित मैराथन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देश के अलग-अलग शहरों में हुई दौड़ प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड, अलवर, कोची, कलकत्ता, नोएडा और गुरुग्राम में हुई। उत्तराखंड में हुए 38वें नेशनल गेम्स में बीआरजी की धावक हीना फोेगाट ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि ग्रुप की स्टार धावक हीना फोेगाट ने उत्तराखंड में अपनी शानदार प्रस्तुति से स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर बहादुरगढ़ और हरियाणा का नाम रोशन किया। फोेगाट ने टाइटल थीम में गोल्ड और तीन किलोमीटर दोड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। मेडल सेरेमनी में हीना फोेगाट को उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। राजस्थान के अलवर में हुई टाइगर हाफ मैराथन में बीआरजी के धावकों ने कई पदक जीते।
10 किलोमीटर दौड़ में 50 से 59 आयु वर्ग में धर्मवीर सैनी ने सातवां, राजकपूर मोर ने 60 से अधिक आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। धावक राजेश कुमार ने 50 से 59 आयु वर्ग में पांचवां, रोहतास ने 40 से 49 आयु वर्ग में 14वां स्थान पाया। वहीं 21.1 किलेामीटर दौड़ में नरेंद्र जांगड़ा ने 40 से 49 आयु वर्ग में आठवां, 30 से 39 आयु वर्ग में गुलाब सिंह ने 18वां स्थान हासिल किया। नोएडा में हुई ग्रांड मैराथन में धावकों ने अच्छा प्रदर्शन किया।45 से अधिक आयु वर्ग में 10 किलोमीटर दौड़ में चारू कपूर ने पहला, गीता देवी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

ट्रेल ए थाॅन जंगल रन में धावक सत्यवान डागर, विहान छिल्लर, अभिषेक माथुर, सुनील कुमार, सुमित राणा, सन्नी राणा, नीरज छिल्लर, सुभाष रावत, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, कौशल शर्मा, धीरज यादव, गौरव सैनी, रजत कौशिक, नितेश कुमार, विजय कुमार वरुण, सुबोध चौरसिया, परमेश गुप्ता, रविंदर दहिया, देवेंद्र सिंह रावत, अमनदीप, सुनील सीकरी, सरनाम सिंह, अरुण विजयरन, डॉ. इमरोज, राजीव, शमशेर सिंह, राजेंद्र पाल सिंह आदि ने भाग लिया। धावक उरई देवी ने कलकत्ता में अपनी पहली 21 किलोमीटर हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें